Gaya

Mar 28 2024, 21:45

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 36 घंटे के अंदर पुलिस ने शामिल एक और आरोपी को पकड़ा, अब तक 2 की हुई गिरफ्तारी

गया। बिहार के गया में गुरुआ थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 36 घंटे के अंदर शामिल एक और आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार की है। इस घटना में शामिल एक आरोपी रंजीत कुमार की गिरफ्तारी 27 मार्च को कर ली गई थी। 

इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई थी और इस घटना में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी 27 मार्च को किया गया था।

पकड़ाये आरोपी के निशानदेही पर दुष्कर्म की घटना में शामिल एक और आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़ा आरोपी ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस इस घटना में शामिल अन्य दोस्तों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस घटना में शामिल जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Gaya

Mar 28 2024, 21:31

गया पुलिस ने चोरी के कांड में एक आरोपी को पकड़ा, एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरूद्ध

गया। बिहार के गया में कोतवाली थाना की पुलिस ने चोरी के कांड में एक आरोपी गोवर्धन सिंह को गिरफ्तार किया है और एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि दो व्यक्ति घर में घुसकर चोरी कर रहा है। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ा गया और डायल 112 को इसकी सूचना दी गई और मौके पर डायल 112 की टीम पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर जब तलाशी लिया तो उन लोगों के पास से चोरी के मंगलसूत्र और कान के बाली बरामद किया गया। 

इसके बाद दोनों को कोतवाली थाना को सौंपा गया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में कोतवाली थाना में कांड संख्या 165/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Gaya

Mar 28 2024, 20:04

गया में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के नामांकन समारोह में शामिल हुए जदयू नेता वारिस अली खान

गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी के नामांकन समारोह में जदयू नेता वारिस अली खान शामिल हुए। इस दौरान भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के हर वर्ग व समुदाय की उन्नति चाहता हूँ और बिना भेदभाव सभी वर्ग व समुदाय के लिए काम करूंगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि देश की गंगा जमुनी तहज़ीब को हमेशा मज़बूत बनाये रखना है। 

जदयू नेता वारिस अली खान ने कहा कि जीतन राम मांझी एक लोकप्रिय और ग़रीबों के नेता हैं। वो एक बेहतर मुख्यमंत्री के रूप में भी जाने जाते हैं। क्षेत्र के हर लोग उनको पसन्द करते हैं और जीतन राम मांझी ये चुनाव बड़े अंतर से जितने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई सर्वों में भी जीतन राम मांझी को आगे दिखाया जा रहा है।

इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन, औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, जहानाबाद सांसद चंद्रवंशी, जदयू MLC अफाक़ अहमद खान, गया सांसद की पत्नी व बाराचट्टी प्रमुख देवरानी, जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू सिंह, जदयू अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सबलू खान, जदयू गया जिला महासचिव तबरेज़ आलम समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता एव लाखों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह

Gaya

Mar 28 2024, 18:15

गया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सीएम मांझी समेत अबतक 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा किए दाखिल, एक क्लिक में जानिए पूरा डिटेल

गया : बिहार के गया में लोकसभा चुनाव की रणभेड़ी बज चुकी है। ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। गया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अब तक 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। 

कौन-कौन नामांकन किये दाखिल

(1) जीतन राम मांझी, पिता रामजीत राम मांझी, ग्राम महकार, खिजरसराय ने किया है। इनका दल सम्बद्धता हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा है।

(2) कुमार सर्वजीत, पिता राजेश कुमार, प्रखंड बोधगया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता राष्ट्रीय जनता दल है। 

(3) कमलेश कुमार पासवान, पिता भूषण पासवान, ग्राम पुनावा वजीरगंज ने किया है। इनका दल सम्बद्धता जागरूक जनता पार्टी है। 

(4) गिरिधर सपेरा, पिता कारू सपेरा, समरडीह चाकण्ड ने किया है। इनका दल सम्बद्धता दि नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया है।

(5) आयुष कुमार, पिता मदन पासवान, ग्राम कठौतिया गुरुआ ने किया है। इनका दल सम्बद्धता अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा है। 

(6) सुषमा कुमारी, पिता छोटेलाल दास, ग्राम न्यायीपुर (चौसा) बक्सर ने किया है। इनका दल सम्बद्धता बहुजन समाज पार्टी है। 

(7) महेंद्र मांझी, पिता काली मांझी, ग्राम नौडीहा फतेहपुर ने किया है। इनका दल सम्बद्धता मूल निवास समाज पार्टी है। 

(8) सुरेन्द्र मांझी, पिता प्रभु मांझी, ग्राम बजराहा इलरा बोधगया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी है। 

(9) संतोष कुमार, पिता रघुनाथ चौधरी, मोहल्ला शाहमीर तकिया दुर्गा स्थान ने किया है। इनका दल सम्बद्धता आम जनता पार्टी राष्ट्रीय है। 

(10) रंजन पासवान, पिता राम चन्द्र पासवान, ग्राम बारा चाकन्द ने किया है। इनका दल सम्बद्धता निर्दलीय है। 

(11) देवेन्द्र प्रताप, पिता राम स्वरूप प्रसाद, ग्राम मुस्तफाबाद रामपुर गया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता शोषित समाज दल है। 

(12) रंजन कुमार, पिता श्याम सुंदर पासवान, ग्राम पिपराही गोह औरंगाबाद ने किया है। इनका दल सम्बद्धता निर्दलीय है। 

(13) दीपू कुमार चौधरी, पिता दीनानाथ चौधरी, ग्राम केनी खिजरसराय ने किया है। इनका दल सम्बद्धता किसान संघर्ष समिति है। 

(14) सुदेश्वर पासवान, पिता रौदी पासवान, ग्राम जमहेता फतेहपुर गया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता संख्यानुपति भागीदारी पार्टी है।

(15) अशोक कुमार पासवान, पिता कृष्ण पासवान, पता मुरली हिल मालगोदाम गया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता निर्दलीय है।

(16) अमरेश कुमार, पिता भगलु रजक, पता श्रीरामपुर शेरघाटी गया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता निर्दलीय है।

(17) शिवशंकर, पिता स्व० रामकिसुन मांझी, पता अदालतगंज हाई कोर्ट कॉलोनी पटना ने किया है। इनका दल सम्बद्धता भारतीय लोक चेतना पार्टी है।

(18) धीरेंद्र प्रसाद, पिता महावीर प्रसाद, पता तरेगनाडीह मसौढ़ी ने किया हैं। इनका दल सम्बद्धता लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी है।

(19) योगेंद्र कुमार, पिता कन्हाई रविदास, पता कुजापि चंदौती ने किया है। इनका दल सम्बद्धता राइट टू रिकॉल पार्टी है।

इस प्रकार गया संसदीय क्षेत्र में कुल 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ है। जिसमे आज अर्थात 28 मार्च को 19 नाम निर्देशन, 25 मार्च को 02 नाम निर्देशन हुआ है। 21 मार्च को 01 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए हैं।

गया से मनीष कुमार

Gaya

Mar 28 2024, 09:58

वरिष्ठ पत्रकार सहजानन्द सरस्वती को मातृ शोक, अचानक ह्रदय गति रुक जाने सें इनकी माता जी का निधन

गया : जिले के परैया प्रखण्ड क्षेत्र के अजमतगंज पंचायत स्थित दखनेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सहजानन्द सरस्वती के माता आशा देवी को ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गई। जिनकी आयु 74 वर्ष थी। 

आशा देवी के पुत्र सहजा नन्द सरस्वती के द्वारा बतलाया गया की दिन को अचानक सें हमारी माता जी का ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गई। होली त्योहार को लेकर लोग खुशी व्यक्त कर रहे है लेकिन निधन के खबर सुनकर सभी के रंग में भंग हो गया। हिन्दू-रितिरिवाज के साथ दखनेर नदी में उनका दाह-संस्कार किया गया। 

इस मौके पर शोक व्यक्त करने में क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा उर्फ़ बुचून बाबा, सलाहकार राजेश्वर पाठक उर्फ़ लालजी बाबा, संरक्षक राजेंद्र पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य राकेश पाण्डेय, गौरव कुमार उर्फ विककी एवं समस्त ग्रामीण शामिल रहे।

गया से मनीष कुमार

Gaya

Mar 28 2024, 08:46

गया पुलिस दुष्कर्म के मामले में 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर की खुलासा

गया। बिहार के गया में गुरुआ थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा की है। इसकी खुलासा गया के सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर की है। 

सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताई की गुरुआ थाना में 26 मार्च को एक लिखित आवेदन दिया गया था कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

लिखित आवेदन के आधार पर गुरुआ थाना में कांड संख्या 109/24 दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया गया और एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी किया गया और 12 घंटे के अंदर एक आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताई की गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और दोषी आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 27 2024, 20:32

गया में पूर्व मंत्री के आवास पर महा गठबंधन के प्रत्याशियों का हुआ बैठक: कल नामांकन में शामिल होने का दिए निमंत्रण

गया। गया शहर के रामपुर स्थित पूर्व सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर महा गठबंधन के प्रत्याशियों का एक बैठक की गई। जिसमें महा गठबंधन के गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा शामिल रहे।

इस दौरान बैठक होने के बाद प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने कहां कि लोकसभा चुनाव के नामांकन का कल आखिरी दिन है और कल नामांकन करेंगे। आज ऐसे में महा गठबंधन के कई कार्यकर्ता और साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया गया है।

इस दौरान गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि कल हमारा नॉमिनेशन है। नॉमिनेशन करने के बाद खेल परिसर में सभा किया जायेगी। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील किया है कि लोकतंत्र के इस पर्व में लोग हमें आशीर्वाद देने जरूर आएं। 

वही, औरंगाबाद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा बंधु पूरे मजबूती के साथ महा गठबंधन के पक्ष में वोट देंगे और एक नया इतिहास बिहार में रचने का काम करेंगे। बिहार परिवर्तन की धरती रही है और निश्चित तौर पर यहां से परिवर्तन का आगाज स्पष्ट पेज पर चुनाव में होगा।

वही, औरंगाबाद सीट के लिए संसय होने के सवाल पर अभय कुशवाहा ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है औरंगाबाद में इंडिया गठबंधन की बैठक हुआ है कांग्रेस के भी नेता थे। यह बातें सिर्फ मीडिया ही चल रही है जिसमें कोई तथ्य नहीं है।

वही, पूर्व मंत्री और जहानाबाद लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार हम लोग झंडा फहरा देंगे. हमारा किसी और से कंपीटीटर नहीं है. महा गठबंधन की अपनी पहचान है और अपनी ताकत है। उसी ताकत के बदले हम लोग जीतने वाले हैं।

Gaya

Mar 27 2024, 21:13

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में किये जा रहे तैयारी का लिये जायजा, दिए कई निर्देश

गया : लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा आज शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में किये जा रहे तैयारी को लेकर अनेकों मतदान केंदों का जायजा लिये। 

इसमें मुख्य रूप से रेलवे कॉलोनी स्थित ATP स्कूल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां कुल 02 बूथ हैं। इसके पश्चात RMP स्कूल खरखुरा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां कुल 3 बूथ हैं। इसके पश्चात रेलवे लोको मध्य विद्यालय मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां कुल 4 बूथ हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपरोक्त सभी बूथों पर साफ-सफाई पूरी तरह करवाने का निर्देश नगर निगम के पदाधिकारी को दिया है। टॉयलेट की पूरी साफ-सफाई का निर्देश दिया है और लाइट पर्याप्त संख्या में रखने को कहा है। तत्काल बिजली कनेक्शन लेने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सदर को निर्देशित किया है। 

बूथों में फर्नीचर की उपलब्धता के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बगल के विद्यालय से फर्नीचर की आपूर्ति कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वयं नेटवर्क कनेक्टिविटी की जांच करने पर पाया कि काफी अच्छे तरीके से नेटवर्क कनेक्टिविटी इन सभी बूथों पर उपलब्ध है। 

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिया कि उपरोक्त सभी बूथों पर पूरी अच्छी तरीके से विधि व्यवस्था संधारित रखना सुनिश्चित करेंगे। रैम्प की भी व्यवस्था सभी बूथों पर रखी गयी है। डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल की भी पूरी व्यवस्था रखे साथ ही शेड की भी व्यवस्था रखे। 

निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: मनीष कुमार

Gaya

Mar 27 2024, 19:15

गया में पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

गया : जिले में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गया शहर के सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहे पर सक्रिय रूप से गया पुलिस मुस्तैद रही। गया पुलिस पूरी तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार अपने-अपने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिए। होली के दौरान कही से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। 

इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। गया के एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व को संपन्न कराने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों के चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई थी और होली पर्व के माहौल को बिगाड़ने वाले पर विशेष नजर रही।

होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड रही और लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेती रही। 

रिपोर्ट: मनीष कुमार

Gaya

Mar 27 2024, 12:52

ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

गया : जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र के भरौंधा बाजार के समीप आज बुधवार की सुबह सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसे दुर्घटना में व्यक्ति के मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

गुरुआ थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि थाना अंतर्गत आने वाले भरौंधा के समीप सड़क से गणेश ठाकुर का शव को बरामद किया है। जिसे पोस्टमास्टम के गया भेजा गया है।

इधर, दुर्घटना से मौके पर चिक पुकार मच गई। घटना को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि आज बुधवार की सुबह देवरिया गांव के गणेश ठाकुर नामक व्यक्ति सड़क किनारे जा रहा था। तभी माहापुर के तरफ से आ रहे सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। 

वही, ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

गया से मनीष कुमार